139Km की जोरदार रेंज के साथ Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लांच, जाने कीमत

Mayur Kumar
3 Min Read
Ampere Nexus

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए अलग अलग कंपनी नयी नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाते जा रही है और हर नए वर्शन में यह लोग इसकी पावर और रेंज को बढ़ाते ही जाते है। Ampere ने भी अपनी एक नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लांच किया है इस स्कूटर की रेंज ही इसका एक बड़ा आकर्षण बन रहा है। इस स्कूटर में 139Km की धाकड़ रेंज का कंपनी द्वारा वादा किया जा रहा है।

Ampere Nexus फीचर्स

इस स्कूटर में हमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमे हमें एक 6.2 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है जिसमे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आती है जिसमे हमें कई सारे फीचर्स मिलते है जो इसके मोबाइल ऐप से कण्ट्रोल किये जा सकते है। इस स्कूटर में हमें पुश बटन स्टार्ट मिलता है। इस स्कूटर में एलाय व्हील्स , tubeless टायर्स मिलते है जो की डबल ड्रम ब्रेक्स की सेफ ब्रैकिंग फीचर के साथ आते है।

Ampere Nexus
Ampere Nexus

Ampere Nexus परफॉरमेंस

इस स्कूटर में हमें कई राइडिंग मोड मिलते है – Eco , City ,Power जिससे हम इसकी पावर और रेंज को कंट्रोल कर सकते है। Eco मोड में में इसकी रेंज सबसे अधिक देखने को मिलती है। इस स्कूटी में हमें एक मिड माउंट आटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली 4Kw की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसमे हमें हिल होल्ड का फीचर मिलता है। यह मोटर इस स्कूटर को आगे और पीछे दोनों तरफ मूव करती है। इस स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड 93 Kmph की मिलती है।

Ampere Nexus बैटरी

Ampere Nexus में हमें एक 3Kwh की बैटरी देखने को मिलती है जो लगभग 3.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस स्कूटर में थोड़ी छोटी बैटरी भले ही लगी हो पर यह स्कूटर को 139 Km की बेहतरीन रेंज देती है। इसे चार्ज करने के लिए हमें एक 15 Amp का पॉवरफुल चार्जर मिलता है। कंपनी इसकी बैटरी और चार्जर दोनों में ही 3 साल की वार्रन्टी देती है।

Ampere Nexus की कीमत

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखकर उनकी कीमत में भी काफी उछाल आ गया है पर वह भी धीरे धीरे कम हो जायेगा। इतने सारे धांसू फीचर्स और कम कीमत में ज्यादा रेंज देने वाली यह स्कूटर मात्र ₹1.10 लाख की एक्स शोरूम प्राइस पर लांच की गई है।

यह भी पढ़े :-

मॉडर्न फीचर्स से लोड होकर चली आई नयी Honda Activa 2025 मॉडल, मात्र ₹80,000 से

Splendor Electric ने उठाया 500km रेंज का बीड़ा, सस्ती कीमतों में होने वाली हैं लांच

Honor 400 भारत में जनकर करेगा बिक्री, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा बनेगे खासियत

Share This Article
Leave a Comment
Floating WhatsApp Join WA मुझे कॉल करें