Bajaj Platina 100 एक बेहद लोकप्रिय और किफायती कम्यूटर बाइक है, जिसे खास तौर पर रोजाना इस्तेमाल और ज्यादा माइलेज के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक 102cc के BS6 इंजन के साथ आती है, जो लगभग 7.79 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क देता है, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है, जो करीब 70–75 kmpl तक बताया जाता है।

Bajaj Platina 100 फीचर्स
Bajaj Platina 100 में 102cc BS6 इंजन, LED DRL, CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम), और 11-लीटर का फ्यूल टैंक है इसके आलावा इसमें बहुत लंबी सीट (Comfortec तकनीक), रबर फुटपैड, और 200 mm का उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस, फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे स्प्रिंग-ऑन-स्प्रिंग सस्पेंशन, साथ ही CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम), LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL), ट्यूबलेस टायर, 11 लीटर फ्यूल टैंक, और एनालॉग स्पीडोमीटर।
Bajaj Platina 100 इंजन क्षमता और टॉप स्पीड
Bajaj Platina 100 बाइक में 102cc सिंगल सिलेंडर, DTSi इंजन लगाया गया है, जो 7.79 bhp पावर और 8.3 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 4 गियरबॉक्स के साथ आता है। इतना ही नहीं, इस इंजन में इतनी ज्यादा पावर है कि 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आसानी से चल सकते हैं। इसके अलावा इसकी वजन भी 117 किलोग्राम है।
Bajaj Platina 100 माइलेज
Bajaj Platina 100 बाइक माइलेज के मामले में काफी ज्यादा चर्चित बाइक है एवं यह देश की नंबर वन मोटरसाइकिल है जो ज्यादा माइलेज देती है। कंपनी के दावे के अनुसार, 2026 में इसका क्लेम्ड माइलेज 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में 11 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है, लंबी दूरी यात्रा करने के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इस बाइक में एक बार टंकी फुल करने पर आप 700 से 800 किलोमीटर की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।
Bajaj Platina 100 कीमत
Bajaj Platina 100 बाइक की दिल्ली में ऑन शुरुआती कीमत 82 हजार 399 रुपए है।
ये भी पढ़े-
बेहतरीन फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ पेश हुई Maruti Suzuki Dzire, कीमत मात्र 6.25 लाख रुपये













