Kia Carens Clavis EV: Kia ने अपनी इलेक्ट्रिक Kia Carens Clavis EV को अपडेट कर दिया है. और अपडेट के साथ इस कार में नए वेरिएंट, स्टाइलिंग अपडेट और 6-सीटर लेआउट जोड़ा गया है. यह अपडेट खास तौर पर कम्फर्ट, डिजाइन और Usability को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. इस कार के 42kWh वाले वेरिएंट्स की कीमत 17.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 20.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा।
Kia Carens Clavis EV में मिलेगा 6-सीटर लेआउट

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है 6-सीटर ऑप्शन, जिसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं. पहले यह MPV सिर्फ 7-सीटर में आती थी, लेकिन अब 6-सीटर ऑप्शन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line शामिल है. खास बात यह है कि 6-सीटर और 7-सीटर की कीमत में कोई फर्क नहीं रखा गया है.
Kia Carens Clavis EV रेंज
Kia Carens Clavis EV कार के 42kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स 404 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है, वहीं 51.4kWh वाली बैटरी वाली कार 490 किलोमीटर की रेंज देती है, दोनों ही वेरिएंट्स में फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है. कंपनी की मानें तो इस कार सिर्फ 39 मिनट्स में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Kia Carens Clavis EV कीमत
भारत में Kia Carens Clavis EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹24.49 लाख – ₹24.99 लाख तक जाती है।
ये भी पढ़े-













