Maruti e-Vitara: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Maruti Suzuki ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Maruti e-Vitara को ऑटो बाजार में पेश किया है। यह SUV न सिर्फ शानदार डिजाइन बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी, 543km की रेंज और 61kWh बैटरी के साथ आती है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है।
Maruti e-Vitara बैटरी और लंबी रेंज
मारुति ई-विटारा (Maruti e-Vitara) भारत में दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जो सिंगल चार्ज पर 440 किमी से 543 किमी (ARAI प्रमाणित) तक की रेंज प्रदान करती है। यह 49kWh (440 km) और 61kWh (543 km) के विकल्पों में आती है। इसमें 70kW DC फास्ट चार्जर के जरिए 45 मिनट में 10-80% तक चार्जिंग की जा सकती है।
Maruti e-Vitara सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी ई-विटारा (e-Vitara) भारत में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है, जिसे भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। यह लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और 50 से अधिक सेफ्टी फीचर्स से लैस
Maruti e-Vitara कलर ऑप्शन
Maruti e-Vitara को कंपनी ने10 नए कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। इसका इंटीरियर भी प्रीमियम फील देता है, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
Maruti e-Vitara फीचर्स
वही अगर इस कार के फीचर्स की बात करें तो Maruti e-Vitara में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग्स और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी सुविधाएं इसे एक स्मार्ट और फ्यूचरिस्टिक वाहन बनाती हैं।
Maruti e-Vitara की कीमत
Maruti e-Vitara की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹15.99 लाख (Delta वेरिएंट) है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹20.01 लाख तक जाती है।
- e-Vitara Delta (49 kWh): ₹15.99 लाख
- e-Vitara Zeta (61 kWh): ₹17.49 लाख
- e-Vitara Alpha (61 kWh): ₹19.79 लाख
- e-Vitara Alpha DT (61 kWh): ₹20.01 लाख
180 kmph की टॉप स्पीड से सड़क पर दौड़ेगी Maruti Suzuki Fronx Hybrid कार, देखें डिटेल
शेर से भी खतरनाक है Yamaha XSR 155 बाइक , मात्र 3,572 रुपए की आसान EMI पर खरीदें













