Royal Enfield Hunter 350: रॉयल इनफील्ड भारतीय युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर बाइक बन चुकी है, यह बाइक सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं बल्कि अपनी टॉप स्पीड के लिए भी जानी जाती है। ये बाइक 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ती है और Royal Enfield Hunter 350 बाइक 36.2 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। आइये जानते हैं Royal Enfield Hunter 350 के इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत के बारे में…
Royal Enfield Hunter 350 फीचर्स

Royal Enfield Hunter 350 में डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें पारंपरिक स्पीडोमीटर के साथ LCD डिस्प्ले मिलता है। हायर वेरिएंट में Tripper Navigation दिया गया है, जो स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर टर्न-बाय-टर्न दिशा निर्देश देता है। इसके अलावा इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट (नए मॉडल में) और स्लिप-असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Royal Enfield Hunter 350 इंजन और माइलेज
Royal Enfield Hunter 350 एक स्टाइलिश बाइक में 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 20.2 बीएचपी पावर और 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन (ईएफआई) दिया गया है। यह बाइक करीब 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड की रफ़्तार पकड़ सकती है और लगभग 36.2 kmpl का माइलेज देती है।
Royal Enfield Hunter 350 कीमत
Royal Enfield Hunter 350 की शुरुआती कीमत 1.37 लाख रुपये है। इसके मिड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.67 लाख रुपये तक है।
ये भी पढ़े-
15,000 रुपये के डाउन पेमेंट में खरीदें Honda Hornet 125 cc स्पोर्ट बाइक, जानें EMI प्लान













