AUTO

धुरंधर मूवी के Ranveer Singh को खूब पसंद आई थी Royal Enfield Interceptor 650 बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल

Published on:

Royal Enfield Interceptor 650

Royal Enfield Interceptor 650: एक तरफ जहां Dhurandhar मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में Ranveer Singh द्वारा इस्तेमाल की गई Royal Enfield Interceptor 650 बाइक भी युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रही है। अपने रेट्रो लुक और दमदार स्टाइल के कारण यह बाइक लोगों को काफी आकर्षित कर रही है, आइए जानते हैं Royal Enfield Interceptor 650 के फीचर्स और कीमत के बारे में

Royal Enfield Interceptor 650 इंजन और माइलेज 

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 में 648cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन, 4-स्ट्रोक इंजन है, जो 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आता है, जो सुचारू गियर शिफ्टिंग और बेहतर हाईवे क्रूज़िंग प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 169 kmph है। वहीं अगर माइलेज की बात करें तो Royal Enfield Interceptor 650 बाइक लगभग 23 km/l का माइलेज देती है।

Royal Enfield Interceptor 650 फीचर्स 

इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, और डुअल-चैनल ABS मिलता है। यह 13.7-लीटर टैंक, एलॉय व्हील्स (नए वेरिएंट में), और LED हेडलाइट, USB चार्जर, प्रीमियम स्विच क्यूब्स, क्लासिक एनालॉग ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट जैसे अनेकों फीचर्स दिए गए हैं।

Royal Enfield Interceptor 650 कीमत 

वहीं अगर कीमत की बात करें तो Royal Enfield Interceptor 650 बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस ₹ 3.35 Lakh रुपये है एवं आरटीओ चार्ज ₹ 23,477, इंश्योरेंस चार्ज ₹ 5,480 के बाद Royal Enfield Interceptor 650 बाइक की ऑन  रोड कीमत ₹ 3.64 Lakh तक चली जाती है।

ये भी पढ़े-

120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ती है Royal Enfield Hunter 350, देती है 36.2 kmpl का माइलेज

11,800 रुपए की EMI पर घर लाएं Bajaj CT100, कंपनी का सस्ता और माइलेज किंग बाइक