AUTO

दमदार 124cc इंजन और शानदार माइलेज के साथ पेश है Suzuki Access 125, देखें डिटेल

Published on:

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125: अगर आप भी शानदार परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज वाली स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Suzuki Access 125 बेस्ट ऑप्शन है, क्यूंकि Suzuki Access 125  स्कूटर भारतीय बाजार का एक बेहद लोकप्रिय फैमिली स्कूटर है जो अपने दमदार इंजन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है। इसमें 124cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 8.3bhp पावर और 10.2Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे शहर में स्मूद और पावरफुल राइडिंग का अनुभव मिलता है। आईए जानते हैं Suzuki के इस स्कूटर के बारे में विस्तार से-

Suzuki Access 125 फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो Suzuki Access 125 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (टॉप वेरिएंट), USB चार्जिंग पोर्ट, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग और LED लाइट्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और सिंगल चैनल ABS (टॉप वेरिएंट) भी दिया गया है, जो सेफ्टी को बेहतर बनाता है।

Suzuki Access 125 इंजन और माइलेज की जानकारी  

Suzuki Access 125 में 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ़्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह लगभग 8.7 PS की पावर पैदा करता है और 10 Nm का पीक टॉर्क देता है। SEP (Suzuki Eco Performance) टेक्नोलॉजी की वजह से, यह स्कूटर शहर में चलाने पर लगभग 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है।

Suzuki Access 125 कीमत और वेरिएंट 

Suzuki Access 125 को तीन मुख्य वेरिएंट में उपलब्ध है: Drum, Disc और Special Edition। Drum वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹84,000 है, जबकि Disc वेरिएंट की कीमत लगभग ₹88,000 से ₹92,000 के बीच है। Special Edition वेरिएंट की कीमत लगभग ₹95,000 है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

ये भी पढ़े-

युवाओं के दिल की धड़कन बढ़ाने आ रही है 2026 Royal Enfield Guerrilla 450, मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स

स्कूल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Electric Cycle, सिंगल चार्ज में देगी 70KM रेंज