AUTO

Royal Enfield को टक्कर देने के लिए Triumph ला रही नई 350cc बाइक, अप्रैल 2026 में होगी धमाकेदार एंट्री

Published on:

Triumph 350 cc

Triumph : ब्रिटिश कंपनी भारतीय टू-व्हीलर बाजार में जल्द ही दमदार इंजन वाली नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। जो अधिक रेंज प्रदान करेगी और इस बाइक का सीधा टक्कर Royal Enfield से होगा, जो फिलहाल 350cc सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह बाइक अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है और इसकी कीमत लगभग 1.90 लाख से 2.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। आईए जानते हैं Triumph 350cc बाइक के बारे में विस्तार से

नया इंजन

Triumph 350 cc

रिपोर्ट्स के अनुसार, Triumph एक नया 350cc प्लेटफॉर्म डेवलप कर रही है, जिसमे बिल्कुल नया 350cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। हालांकि इसके पावर आउटपुट की जानकारी अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह 30-35 BHP की पावर जनरेट कर सकता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

डिजाइन और फीचर्स में रहेगा प्रीमियम टच

नई 350cc बाइक में राउंड LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और मॉडर्न-रेट्रो स्टाइल देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि यह बाइक ‘स्पीड’ और ‘स्क्रैम्बलर’ स्टाइल में लॉन्च हो सकती है, ठीक वैसे ही जैसे Triumph Speed 400 और Triumph Scrambler 400X में देखने को मिलता है। और इस बाइक में फीचर्स के तौर पर डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-चैनल ABS, स्लिपर क्लच और बेहतर सस्पेंशन सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे यह बाइक रोजाना की राइडिंग के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी परफेक्ट बन सके।

Royal Enfield से होगा मुकाबला

भारत में 350cc सेगमेंट पर फिलहाल Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350 जैसी बाइक्स का दबदबा है। इसके अलावा Jawa और Yezdi भी इस सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखते हैं। ऐसे में ट्रायम्फ की एंट्री इस मार्केट को और ज्यादा Competitive बना देगी। खासतौर पर युवा ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो प्रीमियम ब्रांड को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।

अप्रैल 2026 में होगी लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई बाइक रेंज अप्रैल 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।