AUTO

21,152 रुपये की डाउन पेमेंट करके आज ही घर लाएं Hero HF Deluxe बाइक, जाएं EMI प्लान

Published on:

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe : अगर आप इस फेस्टिवल सीजन में कम बजट में एक भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero HF Deluxe आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक अपनी किफायती कीमत, मजबूत परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस के कारण भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स में शामिल है। आइये जानते हैं Hero HF Deluxe बाइक के बारे में विस्तार से….

Engine and Mileage

 Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe में 97.2cc का BS6 स्टेज-2 इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है, जिससे बाइक की परफॉर्मेंस स्मूद और माइलेज बेहतर रहता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देती है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए बेहद किफायती बनाता है।

Price and features

Hero HF Deluxe की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹60,738 से शुरू होकर ₹72,008 तक जाती है। यह बाइक रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें बड़ी और आरामदायक सीट, मजबूत बॉडी और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, ड्रम ब्रेक और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही डुअल रियर शॉक्स बेहतर सस्पेंशन का अनुभव देते हैं। इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंडिकेटर और कुछ वेरिएंट में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

Finance and EMI plans

अगर आपके पास पूरी रकम एक साथ नहीं है, तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। Hero HF Deluxe को आप आसान फाइनैंस प्लान के जरिए खरीद सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, करीब ₹21,152 की डाउन पेमेंट करने के बाद आप इसे 36 महीनों के लिए लगभग ₹1,788 की मासिक EMI पर ले सकते हैं। वहीं, 12 महीने की अवधि के लिए EMI लगभग ₹4,540 प्रति माह हो सकती है। कुछ ऑफर्स में यह बाइक 10 हजार रुपये के आसपास डाउन पेमेंट में भी उपलब्ध हो जाती है।

ये भी पढ़े-

Royal Enfield को टक्कर देने के लिए Triumph ला रही नई 350cc बाइक, अप्रैल 2026 में होगी धमाकेदार एंट्री

अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें TVS Ntorq 125 स्कूटर, ट्रिप होगी शानदार, कीमत मात्र इतनी