Honda CB 125 Hornet : जापानी टू-व्हीलर कंपनी Honda की नई स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक Honda CB 125 Hornet इन दिनों युवाओं के बीच काफी चर्चा में है। यह बाइक शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारी गई है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो कम बजट में स्पोर्टी लुक और बेहतरीन माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं।
Honda CB 125 Hornet का फीचर्स
Honda CB 125 Hornet का डिजाइन काफी मस्कुलर और आकर्षक दिखाई देता है। बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग दी गई है, जिसमें LED हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर्स शामिल हैं। इसका अग्रेसिव फ्रंट लुक और स्पोर्टी बॉडी डिजाइन पहली नजर में ही लोगों को पसंद आ जाता है। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक यह बाइक शानदार रोड प्रेजेंस देती है।
बाइक में 4.2 इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ Honda RoadSync फीचर मिलता है। इसके जरिए राइडर कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और साइलेंट स्टार्ट फीचर भी दिया गया है, जिससे यह और ज्यादा सुविधाजनक बन जाती है.
Honda CB 125 Hornet का दमदार इंजन और माइलेज
Honda CB 125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.14 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे राइडिंग काफी स्मूद महसूस होती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक लगभग 48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सामान्य राइडिंग में यह 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
Honda CB 125 Hornet की कीमत
Honda CB 125 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.12 लाख रुपये से 1.15 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 1.33 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
कम बजट में शानदार माइलेज और दमदार फीचर्स वाली Maruti Alto K10 आसान किस्त में लाएं घर
स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाली स्टाइलिश Honda SP 125 मार्केट में कर गया खेल
कम कीमत में स्टाइल का तड़का कॉम्बिनेशन, Bajaj Pulsar 150 युवाओं की बनी पहली पसंद
दमदार लुक और शानदार फीचर्स के साथ युवाओं की पहली पसंद बनी Honda CB350RS बाइक













