OLA Roadster : देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच अब लोग ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो कम खर्च में लंबी दूरी तय कर सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Ola Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक OLA Roadster को पेश किया है। यह बाइक शानदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और दमदार बैटरी रेंज के कारण तेजी से चर्चा में बनी हुई है। खास बात यह है कि इसके कुछ वेरिएंट एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा तक की दूरी तय करने का दावा करते हैं।
OLA Roadster का फीचर्स
OLA Roadster को युवाओं और रोजाना सफर करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बाइक का स्पोर्टी और मॉडर्न लुक इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। इसमें डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसके अलावा बाइक में ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस चुन सकता है। बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट भी दी गई है।
OLA Roadster का बैटरी और माइलेज
OLA Roadster की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। कंपनी ने इसे कई बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। बाइक में 2.5 kWh से लेकर 16 kWh तक की बैटरी देखने को मिलती है।
रोडस्टर X के 2.5 kWh वेरिएंट में करीब 140 किलोमीटर की रेंज मिलती है, जबकि 4.5 kWh वेरिएंट लगभग 252 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं इसका 9.1 kWh मॉडल एक बार चार्ज होने पर करीब 501 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करता है।
अगर बात रोडस्टर प्रो की करें तो इसमें 16 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग 579 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम बताई जा रही है। ऐसे में यह बाइक लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए बेहद खास विकल्प बन सकती है।
OLA Roadster Price
भारतीय बाजार में OLA Roadster को अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1,04,999 रखी गई है। वहीं रोडस्टर X की शुरुआती कीमत ₹1,04,480 है।
कम कीमत में शानदार माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में फिर से तहलका मचाया TVS Sport बाइक













