AUTO

गरीबों के बजट में आ गई Maruti Alto K10 कार, कम कीमत में मिलेगा शानदार माइलेज

Published on:

Maruti Alto K10

अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, जिसे परिवार के साथ रोजाना इस्तेमाल किया जा सके, तो Maruti Alto K10 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। Maruti Alto K10 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन शहर में रोजाना आने-जाने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन देता है। आइये जानते हैं Maruti Alto K10 के इंजन, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से….

Maruti Alto K10 में मिलते हैं शानदार फीचर्स 

Alto K10 में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स वेरिएंट के अनुसार मिल सकते हैं। इसके आलावा इस कार में सुरक्षा के लिए भी कार में जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। अलग-अलग वेरिएंट में एयरबैग, ABS और अन्य सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आकर्षक और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Maruti Alto K10 को कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। इसकी छोटी बॉडी शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से चल जाती है। पार्किंग के लिए भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती। कार का फ्रंट डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक नजर आता है। इसके अलावा अलग-अलग वेरिएंट और रंगों का विकल्प भी ग्राहकों को मिलता है।

माइलेज है बड़ी खासियत

Maruti Alto K10 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन शहर में रोजाना आने-जाने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन देता है। वही अगर माइलेज की बात करें तो कम बजट की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए इस कार की माइलेज सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। कंपनी के अनुसार इसके पेट्रोल और CNG वेरिएंट में अच्छा माइलेज मिलता है। वास्तविक माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और सड़क की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकता है। Maruti Suzuki Alto K10 का माइलेज पेट्रोल वेरिएंट में लगभग 24.39 से 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक है।

Maruti Alto K10 की कीमत 

Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख के बीच है। इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹4.31 लाख से ₹6.25 लाख तक जाती है।

  • पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल VXi प्लस (O) ऑटोमेटिक की कीमत करीब ₹6.25 लाख (ऑन-रोड) तक है।
  • सीएनजी (CNG) वेरिएंट की कीमत लगभग ₹5.53 लाख से ₹6.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

ये भी पढ़े-

पेट्रोल के खर्च से चाहिए छुटकारा तो ख़रीदे Hero VIDA V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 165 KM का माइलेज के साथ 

कम कीमत में शानदार माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में फिर से तहलका मचाया TVS Sport बाइक