Ampere Magnus Grand रेंज और बैटरी पावर
Ampere Magnus Grand एक दमदार फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें 2.3 kWh की LFP बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज पर लगभग 85-118 किमी (मोड के अनुसार) की रेंज देता है और 65 kmph की टॉप स्पीड पकड़ता है। इसकी मुख्य विशेषताएं 6 घंटे का चार्जिंग समय, 22 लीटर की बूट स्पेस, डिजिटल डिस्प्ले, और 5 साल की बैटरी वारंटी हैं।
Ampere Magnus Grand फीचर्स
इस स्कूटर में फीचर्स के तौर पर मजबूत ग्रैब रेल, आरामदायक और बड़ी सीट, और ज्यादा वजन उठाने की क्षमता (हाई पेलोड) है। इसके आलावा यह किफायती प्राइस, लंबी बैटरी वारंटी और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स के चलते Ola, TVS और Ather जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर देती है।
Ampere Magnus Grand कलर ऑप्शन
वहीं अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं — मैचा ग्रीन (Matcha Green) और ओशियन ब्लू (Ocean Blue)।
Ampere Magnus Grand कीमत
Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (भारत में) लगभग ₹89,999 है। यह 118 किमी (Standard variant) तक की रेंज और 65 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है, जिसमें लगभग 5-6 घंटे का चार्जिंग समय लगता है।
Infinix के 108MP का कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को सेल में कम कीमतों पर बनाये अपना
543km की रेंज और 61kWh बैटरी के साथ पेश है Maruti e-Vitara, देखें कीमत और फीचर्स













