TVS Sport: भारत में अगर कभी भी किफायती कीमत और भरोसेमंद बाइकों की बात होती है, तो TVS Sport का नाम सबसे पहले लिया जाता है। क्योंकि TVS की ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहते हैं। खास तौर पर डेली यूज के लिए के लिए TVS Sport बाइक एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होती है। अगर आप भी सस्ती बाइक की तलाश में है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े क्योंकि यहां पर आपको TVS Sport बाइक के बारे में विस्तार से बताया जाएगा
TVS Sport बाइक की फीचर्स
TVS Sport बाइक में ईको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ET-Fi) तकनीक, LED DRLs, 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर, ऑल-गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट (ES मॉडल), अलॉय व्हील्स, और अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस, आरामदायक लंबी सीट, स्पोर्टी हेडलैम्प्स, टेल लैम्प्स और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और 110 kg हल्का वज़न जैसे प्रमुख फीचर्स हैं।एवं इस बाइक में बेहतर ब्रेकिंग के लिए सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) के साथ आगे और पीछे ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है।
TVS Sport का इंजन और माइलेज
TVS Sport में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड BS6 (ETFi) इंजन लगा है, जो 7,350 rpm पर 8.19 PS की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टार्क पैदा करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स है और यह बाइक 70-80 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है
TVS Sport बाइक की कीमत
TVS Sport की भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹59,881 से ₹71,785 (दिल्ली) के बीच है।
TVS Sport के वेरिएंट्स की कीमत (अनुमानित):-
- सेल्फ स्टार्ट (ES) – अलॉय व्हील: ~₹55,500 – ₹62,147 (एक्स-शोरूम)
- सेल्फ स्टार्ट (ES+) – अलॉय व्हील (टॉप मॉडल): ~₹57,500 – ₹63,630 (एक्स-शोरूम)
ये भी पढ़े-
स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट है Voltebyk Eco Lit इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत मात्र 27,000 रुपये













