Honda SP 125 : भारतीय दोपहिया बाजार में होंडा SP 125 अपनी बेहतरीन माइलेज, शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो रोजाना के सफर के लिए एक भरोसेमंद, किफायती और स्टाइलिश मोटरसाइकिल की तलाश में हैं। आकर्षक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली Honda SP 125 अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
Honda SP 125 का फीचर्स
Honda SP 125 में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक प्रीमियम कम्यूटर बाइक बनाते हैं। बाइक में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी (DTE), गियर पोजीशन इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाई देती हैं।
इसके टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से राइडर फोन कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। बाइक में आकर्षक स्प्लिट LED हेडलैंप और LED टेललाइट दी गई है, जो रात के समय बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है। Honda की ACG तकनीक के साथ आने वाला साइलेंट स्टार्ट सिस्टम बाइक को बिना किसी आवाज के स्टार्ट करता है। वहीं इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच ट्रैफिक और रेड लाइट पर ईंधन की बचत में मदद करता है।
Honda SP 125 का इंजन और माइलेज
Honda SP 125 में 123.94cc का 4-स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है, जो BS6 OBD-2 मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.87 PS की अधिकतम पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। माइलेज की बात करें तो Honda SP 125 लगभग 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
Honda SP 125 Price
यदि कीमत की बात करें तो भोपाल में Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹86,390 से ₹96,455 के बीच है। वहीं इसकी ऑन-रोड कीमत वेरिएंट के अनुसार करीब ₹98,000 से शुरू होकर ₹1.14 लाख तक जाती है।
ये भी पढ़े :













