Kia Sonet: भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Kia Sonet ने ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। खास बात यह है कि अब कंपनी ने सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर को भी किफायती वेरिएंट में उपलब्ध कराकर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। तो ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में सनरूफ का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए Kia Sonet का HTE (O) वेरिएंट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है, आइये जानते हैं Kia Sonet के HTE (O) वेरिएंट के बारे में

Kia Sonet फीचर्स
Kia Sonet अपने स्टाइलिश डिजाइन, LED हेडलाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक इंटीरियर के लिए जानी जाती है। HTE(O) वेरिएंट में भी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं। इसके आलावा इस कार के मुख्य फीचर्स में लेवल-1 ADAS, 10.25-इंच टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ और 6 एयरबैग शामिल हैं। यह 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
Kia Sonet इंजन और माइलेज
इस वेरिएंट में ग्राहकों को दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और शहर में स्मूथ ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है। वहीं दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो लगभग 116hp की पावर जनरेट करता है। यह इंजन लंबी दूरी और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। यह 18.4 से 24.1 kmpl तक का माइलेज देती है। डीजल मैनुअल/ऑटोमैटिक वेरिएंट 24.1 kmpl तक की उच्च दक्षता देते हैं, जबकि पेट्रोल वेरिएंट 18.4 kmpl तक का माइलेज देते हैं।
Kia Sonet कीमत
अगर Kia Sonet का HTE (O) वेरिएंट के कीमत की बात की जाये तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.70 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी किफायती बनाती है।
Kia Sonet का HTE(O) वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो कम बजट में सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं। इस वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ की सुविधा दी गई है, जो आमतौर पर महंगे मॉडल्स में देखने को मिलती है।
ये भी पढ़े-
कम कीमत में आज ही घर लाये TVS Sport बाइक, रोजाना इस्तेमाल के लिए है परफेक्ट ऑप्शन
मात्र ₹2,444 की मंथली EMI पर Honda CB125 बाइक ख़रीदे , समझे कैसे
कार खरीदने का हैं प्लान तो मिडिल क्लास का पसंदीदा Maruti Alto K10 मात्र 42 हजार में खरीदे,जाने कैसे













