Hyundai Exter: यदि आप भी अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी कर खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत भी काम हो और जिसमें ढेर सारी फीचर्स और ज्यादा माइलेज मिले तो आपके लिए Hyundai Exter बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि Hyundai Exter कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.79 लाख से शुरू होकर ₹9.41 लाख तक जाती है, वही आप इस कार को 10,000 रुपए की मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं आईए जानते हैं, EMI की पूरी जानकारी
Hyundai Exter की खासियत
अब बात करते हैं Hyundai Exter के फीचर्स के बारे में तो आपको बता दें कि इस कार में पहली बार डैशकैम दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान रिकॉर्डिंग करता है. इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Type-C चार्जिंग पोर्ट और 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स (Bluelink) दिए गए हैं। एवं इसमें 300 से ज्यादा वॉइस कमांड्स भी मिलते हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम कर सकते हैं. साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और OTA अपडेट जैसे फीचर्स पहले की तरह जारी हैं।
Hyundai Exter इंजन
Hyundai Exter में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन (1197 cc) मिलता है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका CNG वेरिएंट 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है, जो केवल मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
Hyundai Exter माइलेज
हुंडई एक्सटर का माइलेज पेट्रोल में 19.2 से 19.4 kmpl (ARAI) और सीएनजी (CNG) में 27.1 km/kg तक है। पेट्रोल वेरिएंट्स में मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प हैं। यह छोटी एसयूवी (Micro SUV) अपनी क्लास में बेहतरीन ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है, जो इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही विकल्पों में एक अच्छा विकल्प बनाती है।
Hyundai Exter कीमत और EMI प्लान
Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.79 लाख से शुरू होकर ₹9.41 लाख तक जाती है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग ₹6.5 लाख से ₹11 लाख के बीच पड़ती है। अगर EMI की बात करें तो बेस मॉडल पर करीब ₹1–1.3 लाख डाउन पेमेंट देने के बाद 5 साल के लिए ₹10,000 से ₹12,000 तक की मासिक किस्त बन सकती है, वहीं मिड वेरिएंट में यह EMI ₹13,000 से ₹16,000 और टॉप वेरिएंट में ₹17,000 से ₹20,000 तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़े-
युवाओं के दिल की धड़कन बढ़ाने आ रही है 2026 Royal Enfield Guerrilla 450, मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स













