Voltebyk Eco Lit : यदि आप भी स्कूल आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए Voltebyk Eco Lit एक शानदार विकल्प हो सकती है। यह ई-साइकिल खासतौर पर स्टूडेंट्स, डेली स्कूल या कॉलेज आने-जाने वालों और कम बजट में बेहतर ट्रांसपोर्ट चाहने वाले लोगों के लिए डिजाइन की गई है। इस साइकिल को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 3 से 5 घंटे का समय लगता है। इसकी बैटरी को आसानी से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज किया जा सकता है। आइये जानते हैं Voltebyk Eco Lit इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में विस्तार से-
Voltebyk Eco Lit फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में तीन राइडिंग मोड—थ्रॉटल, पैडल असिस्ट और नॉर्मल पैडल—दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार राइडिंग स्टाइल चुन सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक और ई-ब्रेक कटऑफ सेंसर दिए गए हैं, जो ब्रेक लगाते ही मोटर को ऑटोमैटिक बंद कर देते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक साइकिल में डिटेचेबल बैटरी, की-लॉक सिस्टम, LED लाइट और हॉर्न जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।
Voltebyk Eco Lit बैटरी और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 36V की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार 7.8Ah से 13Ah तक आती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 40 से 70 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके साथ 250W का BLDC मोटर मिलता है, जो 25 किमी/घंटा तक की स्पीड देने में सक्षम है। यह स्पीड शहर के अंदर आने-जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त मानी जाती है।
Voltebyk Eco Lit कीमत
इसका लोड कैपेसिटी लगभग 120 किलोग्राम तक है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी भरोसेमंद बनती है। वही अगर कीमत की बात की जाये तो Voltebyk Eco Lit की कीमत लगभग ₹27,000 से ₹30,000 के बीच शुरू होती है।
ये भी पढ़े-
चीते जैसी रफ्तार और 320KM रेंज! मार्केट में तहलका मचाने आई Citroen E-C3













