AUTO

भारत में धमाका करने आ रही Leapmotor T03, सिंगल चार्ज में मिलेगा 265 KM का माइलेज 

Published on:

Leapmotor T03 

Leapmotor T03 : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अब एक और शानदार इलेक्ट्रिक कार दस्तक देने जा रही है,जिसका नाम हैं Leapmotor T03 इलेक्ट्रिक कार. यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने का दावा करती है। शानदार रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और आकर्षक डिजाइन के साथ यह कार शहरी ग्राहकों को खास तौर पर आकर्षित करेगी।

Leapmotor T03 फीचर्स

Leapmotor T03 
Leapmotor T03 

फीचर्स के मामले में Leapmotor T03 में 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इसके अलावा 8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइवर को जरूरी जानकारी साफ और आसान तरीके से दिखाता है। इस कार का सबसे आकर्षक फीचर इसका बड़ा फिक्स्ड पैनोरमिक सनरूफ है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार काफी मजबूत है। इसमें 3 कैमरा और 12 रडार के साथ लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाता है। इसके अलावा ABS, EBD, ESP और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी इसमें शामिल हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।

Leapmotor T03 बैटरी & माइलेज

बैटरी और माइलेज की बात करें तो Leapmotor T03 में 37.3 kWh की बैटरी दी गई है। यह कार WLTP साइकिल के अनुसार लगभग 265 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें 70 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो शहर के ट्रैफिक में स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देती है। इसके साथ ही इसमें 48 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी को 30% से 80% तक चार्ज करने में लगभग 36 से 53 मिनट का समय लगता है।

Leapmotor T03 Price

कीमत की बात करें तो Leapmotor T03 की भारत में संभावित शुरुआती कीमत ₹8 लाख से ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह कार सीधे तौर पर Tata Tiago EV और MG Comet EV को टक्कर देगी।

मात्र 1193 रुपये की आसान किस्त में घर लाएं Hero MotoCorp की दमदार HF Deluxe, रोजाना इस्तेमाल के लिए हैं बेस्ट बाइक

Simple Energy Ultra : 400KM रेंज वाला दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ ₹12,530 डाउन पेमेंट में लाएं घर

केवल ₹2,033 की आसान क़िस्त में ख़रीदे स्पोर्टी लुक वाली TVS Raider 125 चमचमाती बाइक,जाने कैसे  

कार खरीदने का हैं प्लान तो मिडिल क्लास का पसंदीदा Maruti Alto K10 मात्र 42 हजार में खरीदे,जाने कैसे