AUTO

Yamaha Fascino 125 Hybrid Launch : शानदार माइलेज, स्मार्ट हाइब्रिड फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ युवाओं की बनी नई पसंद

Published on:

Yamaha Fascino 125 Hybrid Launch

Yamaha Fascino 125 Hybrid Launch : देश में बढ़ती फ्यूल कीमतों और बेहतर माइलेज की मांग को देखते हुए टू-व्हीलर कंपनियां लगातार नए-नए इनोवेशन कर रही हैं। इसी कड़ी में Yamaha ने अपनी लोकप्रिय स्कूटर सीरीज Fascino को अपडेट करते हुए नई Yamaha Fascino 125 Hybrid को लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर न सिर्फ अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है, बल्कि इसमें मिलने वाले स्मार्ट हाइब्रिड फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।

नई Fascino 125 को खासतौर पर युवा ग्राहकों और शहरी इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका नया डिजाइन, हल्का वजन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। आइये जाने इसका प्राइस क्या रखा गया हैं.

Yamaha Fascino 125 Hybrid फीचर्स

Yamaha Fascino 125 Hybrid
Yamaha Fascino 125 Hybrid

फीचर्स की बात कर लिया जाये तो नई Yamaha Fascino 125 Hybrid में आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर हाइब्रिड सिस्टम स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) के साथ आता है। जिसमें साइलेंट स्टार्ट, स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम (SSS),पावर असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें स्टॉप-एंड-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक सिग्नल या जाम के दौरान इंजन को ऑटोमेटिक बंद कर देता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत स्टार्ट हो जाता है। इससे ईंधन की बचत होती है।

स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें कॉल और मैसेज अलर्ट, बैटरी स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है। इसके साथ ही LED हेडलाइट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। डिजाइन पर नजर डाल दिया जाए तो Yamaha Fascino 125 Hybrid का डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसमें कर्वी बॉडी, क्रोम फिनिश और नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Yamaha Fascino 125 Hybrid इंजन और माइलेज

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में 125cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक पर आधारित है। यह इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ बेहतर पावर और टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है, जिसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) दिया गया है. यह सिस्टम स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ आता है. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से यह स्कूटर एक्सीलरेशन के समय अतिरिक्त पावर सपोर्ट देता है, जिससे राइडिंग अनुभव और बेहतर हो जाता है। खास बात यह है कि यह स्कूटर बेहद हल्का है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है, खासकर शहर के ट्रैफिक में। माइलेज की बात करें तो Yamaha Fascino 125 Hybrid लगभग 65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है,

Yamaha Fascino 125 Hybrid Price

कीमत की बात करें तो Yamaha Fascino 125 Hybrid की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹76,500 रखी गई है. कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनमें Fascino S, Fascino Disc और Fascino Drum शामिल हैं. इन तीनों में सबसे महंगा वेरिएंट Fascino S है, जिसकी कीमत ₹95,200 (एक्स-शोरूम) है. वहीं, मिड-लेवल Fascino Disc वेरिएंट की कीमत ₹88,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह स्कूटर कई वेरिएंट्स और आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।

70KM रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ Moto Volt Kivo 24 इलेक्ट्रिक साइकिल मार्केट में मचा रही धूम

कम कीमत में सनरूफ का मजा, Kia Sonet का HTE (O) वेरिएंट बना लोगों की पहली पसंद

मात्र ₹2,444 की मंथली EMI पर Honda CB125 बाइक ख़रीदे , समझे कैसे 

स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट है Voltebyk Eco Lit इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत मात्र 27,000 रुपये