AUTO

Royal Enfield Hunter 350 को फुल टक्कर दे रही Yamaha XSR 155, स्टाइल और परफॉर्मेंस का हैं दमदार कॉम्बिनेशन

Published on:

Yamaha XSR 155

Yamaha XSR 155 : भारतीय बाजार में रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन वाली बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में Yamaha XSR 155 एक ऐसी बाइक है जो अपने शानदार लुक और एडवांस फीचर्स के दम पर Royal Enfield Hunter 350 को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। यह बाइक खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। आइये जाने Yamaha XSR 155 के बारे में….

Yamaha XSR 155 फीचर्स

Yamaha XSR 155 एक रेट्रो-स्टाइल बाइक है जिसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसका डिजाइन काफी प्रीमियम और क्लासिक लुक देता है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाता है। हल्का वजन और शानदार हैंडलिंग इसे सिटी और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, स्लिपर क्लच, सिंगल चैनल ABS और ड्यूल पर्पज टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें आरामदायक सीट और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी काफी आसान हो जाती है।

Yamaha XSR 155 इंजन और माइलेज

Yamaha XSR 155 में 155cc का शक्तिशाली लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन (VVA के साथ) है, जो 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक शानदार प्रदर्शन के साथ लगभग 45-50 kmpl का माइलेज देती है। यह स्टाइलिश रेट्रो-स्पोर्ट्स बाइक 10-लीटर के फ्यूल टैंक और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

Yamaha XSR 155 की कीमत

कीमत पर नजर डाल दिया जाए तो Delhi में यामाहा एक्सएसआर 155 की ऑन-रोड प्राइस 1,75,741 रुपये से शुरू होती है।

केवल 2,286 रुपए की आसान क़िस्त पर ले जाए चमचमाती Honda Activa 5G स्कूटर 

कम कीमत में सनरूफ का मजा, Kia Sonet का HTE (O) वेरिएंट बना लोगों की पहली पसंद

Yamaha Fascino 125 Hybrid Launch : शानदार माइलेज, स्मार्ट हाइब्रिड फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ युवाओं की बनी नई पसंद